ऑपरेशन दुर्गा के तहत किया जागरूक
पंचकूला। ऑपरेशन दुर्गा के तहत इंस्पेक्टर सुनीता के नेतृत्व में ऑपरेशन दुर्गा के तहत युवतियों को जागरूक किया गया। एक महीने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कर्मियों की ओर से जिले के अलग अलग हिस्सों में युवतियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। युवतियों पर छींटाकशी या छेड़छाड़ करने वाले युवकों पर शिकंजा कसने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई है। पुलिस कर्मियों ने शनिवार को सेक्टर-11 स्थित आईबीएस कोचिंग सेंटर, एमडीसी बस स्टैंड गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-ए के बाद सेक्टर-15 की मार्केट में भी अभियान चलाया गया। इस दौरान कॉलेज छात्राओं के अलावा मार्केट, बस स्टैंड के इर्द गिर्द युवतियों को सुरक्षा के पहलुओं से वाकिफ कराया।