मोजो माउंटेन ट्रेल को इकबाल सिंघा ने किया रवाना
पंचकूला। 25 बाइक सवार शनिवार को मोजो माउंटेन ट्रेल का आगाज हो गया। इसमें देश भर के अलग अलग हिस्सों के बाइकर्स ने हिस्सा लिया। इस ट्रेल को रणविजय सिंह के पिता इकबाल सिंघा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। गुनीत व्हील के गुरप्रीत सिंह संधू ने बताया कि 25 राइडर्स पठानकोट, पटनी टॉप, सोनमर्ग होते हुए सियाचीन बेस कैंप तक का सफर बाइक से तय करेंगे। इनमें दो महिला बाइकर्स भी हैं, जिनमें मुंबई की आलिफिया के साथ-साथ बंगलूरु की स्नेहा कुलकर्णी हैं।