मंत्री के आने से पहले विधायक ने की प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक
रायपुररानी। अनाज मंडी में 11 जुलाई को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर के मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ होंगे। कृषि एवं पंचायत मंत्री के रायपुररानी पहुुंचने को लेकर हलका विधायक ने शनिवार को समारोह स्थल अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से 11 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में अपने साथ किसानों को लाने की अपील की। वहीं विधायक ने बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जागरूकता शिविर के लिए अंतिम रूपरेखा को भी तैयार किया। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरपर्सन रितू सिंगला, ब्लॉक समिति चेयरपर्सन भूमिका शर्मा, अशोक कुमार, पंचायत एसडीओ नवदीप, मंडल अध्यक्ष रामरतन शर्मा, महिला अध्यक्ष कमलेश शाहपुर, युवा अध्यक्ष दीपक सैनी, तरसेम नारायणपुर, इंद्र लाल, डॉ. जितेंद्र शर्मा, धर्मपाल व अन्य लोग मौजूद रहे।