आरपीएफ ने बच्चे परिजनों को सौंपे
कालका। रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से कालका आई एक ट्रेन में दो बच्चे पहुंच गए। जानकारी अनुसार आरपीएफ को गश्त के दौरान करीब 6:30 बजे दो बच्चे घूमते मिले। जब उन्होंने बच्चों से बातचीत की तो बच्चों ने अपना नाम नीरज (10) और नीलीस (5) वर्ष पुत्र अरुण कुमार निवासी मंगोलपुरी उत्तर पश्चिमी दिल्ली बताया। आरपीएफ ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों के अभिभावकों से संपर्क किया और और उन्हें आरपीएफ पोस्ट कालका में बुलाकर बच्चों को उनके सुपुर्द किया। बच्चों के अभिभावकों ने इस कार्य के लिए आरपीएफ की सराहना की।