फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पर ने आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक के साथ बैठे व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टिप्पर ने ट्रैक्टर-ट्राली को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन

टिप्पर ने 30 फुट तक ट्रैक्टर-टॉली को घसीटा, हाईवे पर दो घंटे लगा रहा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
पिंजौर-पंचकूला राट्रीय राजमार्ग पर चंडीमंदिर में इंडियन ऑयल पैट्रोल पंप के पास पंचकूला की ओर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने पीछे की ओर से टक्कर मार दी। घटना में ट्रैक्टर चालक के साथ बैठा राजेंद्र नेगी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली चालक अपने दो साथियों राजेंद्र और शीशपाल के साथ अमरावती की ओर से सीमेंट के पेवर ब्लॉक ट्रॉली में लोड कर पिंजौर में विकसित हो रहे सेक्टर-27, 28 में पहुंचाने जा रहा था। जैसे ही वह अमरावती से निकलकर पिंजौर-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंडीमंदिर के पास स्थित इंडियन ऑयल पैट्रोल पंप के पास पहुंचा तो पिंजौर आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। घटना के बाद सीमेंट के पेवर ब्लॉक से भरी ट्राली पलट गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक के साथ बैठा राजेंद्र उछलकर टिप्पर के नीचे आ गया। गंभीर हालत में उसे पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सड़क पर टायरों के घिसे निशान और मौके के हालात देख कर लगता है कि टिप्पर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर ट्राली तकरीबन 30 फुट तक घिसटती चली गई और हाईवे पर पलट गई। सूरजपुर-पिंजौर ट्रैफिक इंचार्ज ओमप्रकाश गिरी ने बताया कि उन्हें हाईवे पर एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। एक युवक गंभीर रूप से घायल घायल हुआ है। वहीं टोल प्लाजा रोड पेट्रोलिंग कर्मचारी प्रकाश चंद ने बताया कि टोल प्लाजा चंडीमंदिर की एंबुलेंस ने गंभीर रूप से घायल को सेक्टर 6 के अस्पताल पहुंचाया है। घायल को काफी चोटें आई हुई थीं।
विज्ञापन

दो घंटे घंटे तक लगा रहा जाम
दुर्घटना के बाद आधे से अधिक समय तक हाईवे पर ट्रॉली पड़ी रही। इससे दोनों ओर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। पिंजौर की ओर से आ रहे वाहनों की कतारें अधिक लंबी थी। देखते ही देखते पिंजौर-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक किलोमीटर तक लंबी कतारें लग गई। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे बाद भी न ट्रैफिक विभाग और न ही टोल प्लाजा कर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रोड से हटाया था। जिस कारण करीब दो घंटे वाहन जाम में फंसे रहे। यातायात पूरी तरह से सुचारु होने में करीब दो घंटे का समय लग गया। चंडीमंदिर थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि दुर्घटना में 34 वर्षीय राजेंद्र नेगी निवासी, कांगड़ा हिमाचल प्रदेश की मौत हो गई। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें