फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बसों में की जा रही है सुरक्षा मानकों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बसों में की जा रही है सुरक्षा मानकों की जांच
विज्ञापन

पंचकूला। ट्रैफिक पुलिस ने स्कूल बसों में सुरक्षा के लिहाज से अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत सभी स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है, ताकि सफर के दौरान स्टूडेंट्स की सुरक्षा में किसी तरह की चूक न रहे। एसीपी टै्रफिक मुनीष सहगल ने बताया कि जिन वाहनों में सुरक्षा के इंतजाम पूरे नहीं हैं, उन पर कार्रवाई की जा रही है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने के बाद एक महीने के लिए इस अभियान को श्ुारू किया गया है। इस दौरान बसों में जीपीएस, लेडी अटेंडेंट और तय रूट पर वाहनों के आवागमन के अलावा वाहनों के दस्तावेज और ड्राइवर की वर्दी सहित सुरक्षा संबंधी तमाम पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। अगर इसमें किसी तरह की कमियां मिलती हैं तो तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश देने सहित उन पर कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें