फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित मंत्री के घर हुई आगजनी मामले में अगली सुनवाई 18 को

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त मंत्री के घर पर आगजनी के मामले में अब 18 को सुनवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हरियाणा में हुए जाट आंदोलन के दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर पर हुई आगजनी के मामले में बुधवार को विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सभी आरोपी पेश हुए, लेकिन सीबीआई की ओर से स्टेटस रिपोर्ट न सौंपे जाने के कारण सुनवाई 18 जुलाई तक के लिए टाल दी।
विज्ञापन

वित्त मंत्री के घर में जाट आंदोलन के दौरान हुई आगजनी के मामले में कुल 38 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चल रही है। जेल में बंद आरोपी विडियो कांफ्रेंसिंग से अदालत में पेश हुए। जबकि शेष आरोपी पंचकूला की अदालत में पेश हुए। गौरतलब है कि पिछली सुनवाई के दौरान भी सीबीआई ने अदालत से रिपोर्ट सौंपने के लिए वक्त मांगा था। अगली सुनवाई पर सीबीआई अदालत में स्टेटस रिपोर्ट सौंप सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें