फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
16 जुलाई तक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
विज्ञापन

पंचकूला। सरकार के निर्देशानुसार 16 जुलाई तक जिला में सघन डायरिया रोकथाम पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा सभी स्कूलों में जाकर हाथ धोने की विधि विद्यार्थियों को बताई जा रही है। सिविल सर्जन वीके बंसल ने बताया कि जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्रों, उप-स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरटी कॉर्नर स्थापित किए गए है, जहां पर ओआरएस पैकट व जिंक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत जिले में आशा कार्यकर्ता व एएनएम की ओर से शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को घर-घर ओआरएस पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। सिविल सर्जन ने जिलावासियों से अपील की कि वे अपने बच्चों को डायरिया होने की स्थिति में ओआरएस पैकेट एवं जिंक देने के साथ साथ अधिक से अधिक तरल पदार्थ दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें