शिरडी साईं एक्सप्रेस ट्रेन से शव बरामद
कालका। कालका रेलवे स्टेशन पर दोपहर को पहुंची शिरडी साईं एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जीआरपी कालका से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की आयु लगभग 50 से 55 वर्ष है। जीआरपी ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को शिनाख्त के लिए कालका के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।