बारिश के बाद मिली राहत
बरवाला। बरवाला सहित आसपास के इलाके में बुधवार को हुई बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। पिछले कई दिन से लोग इस गर्मी में परेशान थे और कई दिन से बारिश का इंतजार कर रहे थे। आज अचानक हुई बारिश से लोगों को राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि उनको अपने खेतों में धान की फसल लगाने के लिए बारिश का इंतजार था। इस बारिश से किसानों को भी काफी राहत मिलेगी।