फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गिरने से जलीं बीएसएनएल एक्सचेंज की मशीनें
विज्ञापन

लाखों का नुकसान, दो दिन ठप रहेंगी बीएसएनएल की मोबाइल सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
मोरनी।
मोरनी दूरसंचार केंद्र में बुधवार को सुबह बिजली गिरने से दूरसंचार केंद्र के उपकरण जल गए। इस घटना के बाद मोरनी इलाके में मोबाइल व लैंडलाइन सेवा ठप हो गई है। फिलहाल दो तक दूर संचार सेवाएं ठप रहने की आशंका है। जानकारी के अनुसार मोरनी में पिछले दो-तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। बुधवार को सुबह लगभग 11 बजे बीएसएनएल की दूरसंचार एक्सचेंज में तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। इस कारण ट्रांसफार्मर से आ रही बिजली की केबल पूरी तरह जल गई। वहीं मीटर समेत बिजली के अन्य उपकरण भी बिजली की चपेट में आ गए। बिजली का झटका इतना जबरदस्त था की केंद्र के कर्मचारी भजनलाल ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

बिजली गिरने से उपकरणों के साथ दूरसंचार केंद्र की अन्य मशीनों को भी नुकसान पहुंचा है। केंद्र के कर्मचारियों ने तुरंत विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद निगम के बरवाला केंद्र की टीम ने दूरसंचार केंद्र का दौरा किया। इस बारे में बात करने पर उन्होंने बताया कि बिजली निगम पहले केंद्र में बिजली सप्लाई सुचारु करेगा। इसके बाद ही पता चलेगा कि कितनी मशीनों को नुकसान पहुंचा है। दूसरंचार सेवाएं सुचारु होने में दो दिन का समय लगेगा। दूरसंचार निगम के उपमंडल अभियंता वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि बिजली गिरने से एक्सचेंज का काफी नुकसान हुआ है। लेकिन विभाग उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए इसे शीघ्र सुचारु करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें