जहर निगलने से युवती की मौत
पिंजौर। पिंजौर ब्लॉक दून के गांव नवांनगर टपरियां में 18 वर्षीय युवती की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। जांच अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पहले दवाई लेने गई। उसके बाद घर आने पर उसने आइसक्रीम भी खाई। आइसक्रीम खाने के बाद उसे दस्त की शिकायत हुई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक जहरीला पदार्थ निगलने से युवती की मौत हुई है। फिलहाल मामले में कार्रवाई जारी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।