पंचकूला। सेक्टर-7 के गवर्नमेंट स्कूल में शहीद मेजर संदीप सागर के 18वें शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर शहीद मेजर के परिवार, रिश्तेदारों सहित पंचकूला के लोग उपस्थित थे। इस बार सेक्टर-8/7 चौक के साथ बने शहीदी स्मारक पर उनका शहीदी दिवस नहीं मनाया गया। शहीद मेजर संदीप सागर के पिता हरबंस लाल सागर के प्रयासों से स्मारक को रेनोवेशन करने का काम चल रहा है। रविवार को सेक्टर-7 के स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरबंस लाल सागर ने कहा कि संदीप ने देश की शान बढ़ाई है। वह सिर्फ मेरा नहीं बल्कि पूरे देश का बेटा है। ब्यूरो