फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ईद की वजह से ट्रेनों में भीड़ बढ़ने के कारण कई गाड़ियों में तो ‘नो रूम’ तो कुछ में लंबी वेटिंग की स्थिति शुरू हो गई है। कई ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति अभी से नो रूम हो चुकी है। रविवार को यूपी रूट की सद्भावना एक्सप्रेस, चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस व डिब्ब्रूगढ़ एक्सप्रेस के स्लीपर कोच और जनरल कोच एक सामान हो गए थे।
विज्ञापन

जैसे ही ट्रेनें चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रुकीं स्लीपर कोच में भी जिन लोगों को मेन गेट का रास्ता नहीं मिल रहा था, उन्होंने कोच में सीट लेने के लिए आपातकालीन से चढ़ना शुरू कर दिया। सोमवार के बाद ही ट्रेनों में कुछ राहत मिल पाएगा।
गौरतलब है कि ट्राइसिटी में यूपी, बिहार, दिल्ली, चेन्नई सहित कई शहरों मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं। ईद मनाने के लिए सभी लोग घर आने की तैयारी में लगे हैं लेकिन टिकट नहीं मिलने के कारण वे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें