फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रषासन की चेतावानी को नजरअंदाज करते युवक, शराब के नशे में नदी के बीच बैठकर हुडदंग मचाते युवकों से परेशान ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
रात को पुल के किनारे चलाते हैं तेज आवाज में कार के स्पीकर
विज्ञापन

ग्रामीणों के समझाने पर करते हैं उनसे हाथापाई
अमर उजाला ब्यूरो
मोरनी।
जिला प्रशासन की ओर से नदी में जाने की मनाही के चेतावनी बोर्ड लगाने के बावजूद बाहरी युवक इसकी खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी थापली घग्गर नदी में बरसात का पानी आने से यहां पर बाहरी युवकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। बाहरी युवक शराब के नशे में नदी के बीच उतरकर खूब उत्पात मचाते हैं, जिससे पास लगते गांव के लोगों खासकर महिलाओं को काफी परेशानी होती है। ऐसी ही घटना रविवार को भी थापली नदी में देखने को मिली। कुछ बाहरी युवक नदी में नहाने के लिए उतर गए, जब उन्हें ग्रामीणों ने समझाया तो उन्होंने उनकी एक नहीं मानी। इससे स्थानीय लोगों में काफी रोष है।
पिछले कुछ वर्षों में थापली घग्गर नदी में नहाने के लिए उतरे कुछ युवक युवतियों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी। इसके बाद जिला प्रशासन हर साल बरसात के दिनों में नदी नालों के पास धारा 144 लगाकर लोगों को वहां जाने से रोकता है। बावजूद इसके कुछ युवक अपनी दबंगई और नजरें चुराकर नदी में नहाने के लिए उतर जाते हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक समिति सदस्य करण थापली ने बताया कि उनके गांव के पास अकसर बाहरी युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। रात के समय पुल पर तेज आवाज पर स्पीकर बजाकर शराब पीना, असामाजिक गतिविधियां करना रोज का काम बन गया है। दिन में युवक टोलियां बनाकर नदी में नहाने के लिए उतर जाते हैं और हुड़दंग करते हैं। इससे आसपास अपने खेतों में काम करने वाली महिलाओं को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। वहीं लड़कियों का अपने जरूरी कामों से कहीं भी जाना मुश्किल होता जा रहा है। कई बार जब गांव के लोग उन्हें समझाने के लिए जाते हैं तो वह उनसे उलझने लगते हैं। जिला पंचायत संगठन प्रधान व थापली पंचायत के सरपंच सुनील शर्मा सहित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए इसका समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


रविवार शाम छामला नदी में नहाने का प्रयास कर रहे कुछ पर्यटकों की सूचना मिलने पर मोरनी चौकी प्रभारी राकेश शर्मा व करनैल सिंह ने वहां पहुंचकर सभी पर्यटकों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। मोरनी चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों की ओर से समय पर दी गई सूचना की सराहना की।

फोटो 1-
मोरनी में ग्रामीणों के मना करने के बावजूद नदी में नहाने के लिए उतरे युवक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें