पंचकूला। सेक्टर पांच में महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से रविवार को फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया। इसमें 5 तरह के लैब टेस्ट किए गए। इस कैंप में थिओन फाउंडेशन व नगर सुधार सभा पंचकूला का सहयोग रहा। कैंप में मुख्य अतिथि पंचकूला के सीएमओ वीके बंसल थे। सभा के चेयरमैन तरसेम गर्ग ने बताया कि 113 लोगों ने लैब टेस्ट कराए।
सीएमओ बंसल ने जो लैब टेस्ट कराने आए थे उन लोगों को कहा कि साल में एक बार पूरे शरीर के टेस्ट करा लेने चाहिए क्योंकि आज के समय में सभी भागदौड़ में व्यस्त हैं और खानपान भी सही नहीं हो पा रहा है।
ब्यूरो