फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दशक पुराने भाजपा वर्कर ने सैंकडों समर्थकों सहित छोडी पार्टी, सभी पदों व प्राथतिकता से दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
दशकों पुराने भाजपा नेता ने छोड़ी पार्टी
विज्ञापन

पार्टी पर वादे पूरे न करने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रायपुररानी। भारतीय जनता पार्टी में नाराज वर्करों द्वारा पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। बुधवार को युवा संगठन के सचिव की ओर से पार्टी छोड़ने का एलान करने के बाद लगभग चार दशक पुराने भाजपा नेता कालका विधानसभा के बीएलए-1 रामेंद्र शर्मा ने अपने व अन्य पुराने कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी के कारण समर्थकों सहित भाजपा के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी छोड़ने वाले पुरानी भाजपाई रामेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकार बनने के बाद से ही उनकी व अन्य पुराने भाजपा साथियों की अनदेखी विधायक व अन्य नेताओं द्वारा की जा रही थी, जिससे वह पार्टी में असहज महसूस कर रहे थे। पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो वादे चुनावों से पहले किए थे, उनमें से कोई भी पूरे नहीं किए हैं। इन वादों में युवओं को रोजगार देने का भी वादा था। लेकिन भाजपा सरकार क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को कोई भी रोजगार मुहैया नहीं करवा पाई है। कार्यकर्ताओं की अनदेखी का खामियाजा भाजपा को आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा। भाजपा छोड़ने वाले सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे भविष्य में किसी भी पार्टी से नाता नहीं जोड़ेंग। जब भी राजकुमार सैनी अपनी पार्टी बनाएंगे तो उनके साथ मिलकर कालका में मजबूती के साथ खड़े होंगे। इस अवसर पर भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य व बीएलए-2 अनिल कुमार गोयल, वरिष्ठ नेता हरिशरण, शक्तिकेंद्र प्रमुख पवन बारी, बीएलए-2 मोहित सिक्का, मंडल सचिव देवेंद्र बाजवा, पवन पराशर, सलीम, ज्ञान चंद, वरुण, गौरव, हितेश, सुमित कुमार, राहुल, सौरव भट्ट सहित अन्य करीब 70 कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

पार्टी को नुकसान की आशंका
उल्लेखनीय है कि रामेंद्र शर्मा व उनका परिवार 37 साल से भाजपा के साथ जुड़ा हुआ है। रामेंद्र शर्मा ने भाजपा संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। जो पिछले चार वर्ष से कालका विधानसभा में बीएलए-1 का कार्य देख रहे है। रामेंद्र शर्मा के भाजपा छोड़ने पर रायपुररानी में पार्टी को भारी नुकसान की आशंका है। क्योंकि शर्मा परिवार पूरे इलाके में पुराने भाजपाइयों के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें