फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंनसीडेंट।

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गिराने से घर उपकरण जले
विज्ञापन

घटना के वक्त घर में अकेली थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
कालका। कालका के खेड़ा सीताराम के एक तीन मंजिला मकान में वीरवार दोपहर को लगभग डेढ़ बजे आई भारी वर्षा के दौरान बिजली गिरने से मकान की बिजली की वायरिंग सहित बिजली के अन्य उपकरण सड़ गए। मकान मालिक हरबंस लाल ने बताया की वीरवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे भारी वर्षा के साथ बिजली उनके घर पर गिरी। जिस कारण उनके मकान को क्षति पहुंची है। उन्होंने बताया कि बिजली गिरने से पंखे, एलईडी, फ्रिज, इन्वर्टर, सहित बाथरूम में फिक्स अडंरग्राउड लाइन भी फट गई। हरबंस ने बताया कि घटना में उनका करीब दो लाख का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

घर से भागते हुए निकली महिला
हरबंस ने बताया की हादसे के वक्त घर में उनकी पत्नी सीमा अकेली थी। अचानक बिजली गिरने से जोर का धमाका हुआ और वह घबरा गई और चिल्लाती हुई घर से बाहर निकली। चीख पुकार सुन लोग इकट्ठे हो गए। घर के अंदर पूरी तरह धुआं फैल गया। उन्होंने बताया कि घर के बाथरूम में आ रही पानी की पाइप भी धमाके के साथ फट गई। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बिजली गिरने से आसपास की बत्ती भी गुल हो गई। जिसे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचकर व्यवस्थित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें