फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं ऐसा न हो गुप्ता को पंचकूला भी छोड़ना पड़े : रंजीता मेहता

विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं ऐसा न हो गुप्ता को पंचकूला भी छोड़ना पड़े : रंजीता मेहता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हरियाणा महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता ने पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता को नसीहत दी है कि वह शहर के विकास में अड़ंगा डालने से बाज आएं। जिस तरह ज्ञान चंद गुप्ता चंडीगढ़ में विकास कराने में असफल रहे तो वहां के लोगों ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। कहीं ऐसा न हो कि गुप्ता को पंचकूला भी छोड़कर भागना पड़े। रंजीता मेहता ने कहा कि शहर का विकास सभी का लक्ष्य होना चाहिए। लेकिन विधायक शायद भूल गए हैं कि उन्हें जनता ने विकास के लिए चुना है, न कि विकास में बाधा डालने के लिए। रंजीता मेहता ने कहा कि नगर निगम की बैठक में अधिकारियों को जाने से विधायक ही रोक रहे हैं। इस कारण विधायक की शह पर ही अधिकारी निगम की बैठकों में शामिल नहीं हो रहे हैं, जोकि अपनी नौकरी को भी विधायक की शह के चलते खतरे में डाल रहे हैं। रंजीता मेहता ने विधायक को चेतावनी दी कि उन्होंने अगर शहर के विकास को रोकने के लिए ओछी राजनीति की तो महिला कांग्रेस उनका घेराव करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें