फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बगलामुखी मंदिर में पौधारोपण और भंडारा रविवार को
विज्ञापन

मोरनी। मोरनी के भोज कोटी के कांगरघाट में स्थित माता बगलामुखी के मंदिर में रविवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के संस्थापक राजेश वशिष्ठ ने बताया कि हर माह मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस बार मंदिर के आसपास पौधारोपण का अभियान भी चलाया जाएगा। आने वाली बरसात से पहले यह रोपे गए पौधों लिए फायदेमंद होगा। मंदिर के प्रधान सेवक दास विश्वानंदगिरी व कोटी पंचायत के सरपंच अजय कुमार के सहयोग से यह अभियान पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम के बारे में विश्वानंदगिरी का कहना था कि धरती पर बिगड़ते संतुलन को बचाने के लिए पर्यावरण को साफ सुथरा व हरा भरा रखना जरूरी है। गांव व आसपास के बच्चों के लिए मंदिर में निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा व अपने सनातन धर्म के बारे में शिक्षा दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें