फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्दन रेलवे के सीएमई ने किया कालका वर्कशाप का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नॉर्दर्न रेलवे के सीएमई पहुंचे कालका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कालका। नॉर्दर्न रेलवे के सीएमई अरुण अरोड़ा ने कालका वर्कशाप का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रेल कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने पौधा रोपण किया। एनआरएमयू वर्कशाप कालका ब्रांच ने सीएमई को समस्या संबंधी ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि रेलवे हेल्थ यूनिट कालका में फिजियोथैरेपी और एंबुलेंस का इंतजाम किया जाए। गर्मी के मौसम में कालका रेलवे कॉलोनी में पीने के पानी की समस्या गंभीर हो जाती है। रेलवे कॉलोनी को पानी की आपूर्ति करने वाली कौशल्या डैम सूख जाने के कारण यह दिक्कत होती है। तीन नलकूप में से केवल दो नलकूप ही कार्य कर रहे हैं जो पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं कर पाते हैं। इस समस्या का स्थाई समाधान किया जाए। उन्होंने बताया कि कालका में एक मात्र रेलवे समुदाय भवन है जो बड़े समारोह के लिए पर्याप्त नहीं है। इसलिए कर्मचारियों को महंगे विवाह स्थल बुक करवाने पड़ते हैं। यदि रेलवे इंस्टीट्यूट में एक बड़ा शेड डाल दिया जाए तो कर्मचारियों की समस्या का समाधान हो जाएगा। इसलिए इंस्टीट्यूट में एक बड़े शेड का निर्माण करवाया जाए। कालका से चंडीगढ़ तक लिंक ईएमयू ट्रेन चलाई जाए, कालका में एकमात्र रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड को मिनी स्टेडियम में बदला जाए, कालका में खाली पड़े पदों को शीघ्र भरा जाए सहित अन्य मांगे रखीं। इस अवसर पर प्रधान सुरेन्द्र कुमार, उपप्रधान प्रदीप कुमार, सचिव संजीव कुमार, प्रकाश चंद, कृष्णपाल, किरण रेखा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें