फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: दिल्ली मरकज में शामिल पंजाब के 31 लोगों की हुई पहचान, इनमें से नौ प्रदेश लौटे

Thu, 02 Apr 2020 02:34 AM IST
ajay kumar हर्ष सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला ( पंजाब)
विज्ञापन
निजामुद्दीन मरकज। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन में हुई तब्लीगी जमात में पंजाब से शिरकत करने वाले 31 लोगों की अब तक पुष्टि हो गई है। इनमें से नौ लोग पंजाब लौट आए हैं जबकि लुधियाना के नौ लोग दिल्ली में अस्पताल में भर्ती हैं। पंजाब सरकार द्वारा कोविड-19 को लेकर स्थापित कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब पहुंचे नौ लोगों में से तीन डेराबस्सी, चार जीरकपुर (मोहाली) और दो बरनाला के हैं। 

विज्ञापन


जीरकपुर के चारों लोगों को ढकोली के अस्पताल में भर्ती कर उनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं डेराबस्सी और बरनाला के पांचों लोगों को भी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उनके सैंपल भी लैबोरेटरी में भेजे गए हैं और उनकी सेहत पर गहन नजर रखी जा रही है।

लेकिन कंट्रोल रूम के पास राज्य से कितने लोग जमात में शामिल हुए हैं, उसका पूरा आंकड़ा नहीं मिला है। 31 लोगों की जानकारी दिल्ली सरकार द्वारा दी गई अपडेट पर आधारित है। कंट्रोल रूम के डॉक्टर ने बताया कि पंजाब से जमात में शामिल लोगों की संख्या बढ़ने की संभावना है। सेहत विभाग भी इस संबंध में जानकारी जुटा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, लुधियाना, बरनाला, गुरदासपुर, पठानकोट जिलों से भी कई लोगों के जलसे में शामिल होने की अपुष्ट सूचना है। उन्होंने बताया कि सेहत विभाग की टीमों ने अपने स्तर पर मालेरकोटला और कादियां में लोगों की जांच शुरू कर दी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें