चंडीगढ़। सेक्टर-30 स्थित इंडो स्विस ट्रेनिंग सेंटर की ओर से मंगलवार को डिप्लोमा कोर्सेज के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव की शुरुआत की गई। पहले ही दिन विभिन्न डिप्लोमा कोर्स के 13 छात्रों को 24 लाख का पैकेज मिला। इनमें चार लड़कियां और 9 लड़के शामिल हैं। सभी का चयन ट्राइडेंट ग्रुप की ओर से किया गया।
इंडो स्विस ट्रेनिंग सेंटर की ओर से एडवांस्ड डिप्लोमा इन डाई एंड मोल्ड मेकिंग का चार वर्षीय कोर्स, एडवांस्ड डिप्लोमा इन मैकाट्रानिक्स एंड इंडस्ट्रियल आटोमेशन का चार वर्षीय कोर्स, डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग का तीन वर्षीय कोर्स, डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग (टुल एंड डाई) का तीन वर्षीय कोर्स करवाया जाता है। इसमें दसवीं के बाद प्रवेश परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार दाखिला ले सकता है।
इस कोर्स से इन छात्रों का हुआ चयन
एडवांस्ड डिप्लोमा इन डाई एंड मॉल्ड इंजीनियरिंग के दो, एडवांस्ड डिप्लोमा इन मैकाट्रानिक्स एंड इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन के तीन, डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स के चार, डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग के चार छात्रों का प्लेसमेंट में चयन हुआ। अन्य छात्रों के लिए अभी प्लेसमेंट जारी है।