फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: यूएसए भेजने के नाम पर की 13 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने कैंबवाला गांव के रहने वाले हरीश को मोहाली निवासी को यूएसए भेजने के नाम पर 13 लाख रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता कुलबीर सिंह ने पुलिस को बताया है कि वह आरोपी से अपने रिश्तेदार सुरेंद्र ढुल्ल की कैंबवाला स्थित दुकान पर पिछले वर्ष जुलाई में मिला था। आरोपी ने कहा कि वह इमीग्रेशन कंसल्टेंट के रूप में काम करता है और लगभग 40 लोगों को ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूएसए भेज चुका है। आरोपी ने कहा कि वह उसे भी यूएसए भेज देगा लेकिन 31 लाख रुपये देने होंगे। पीड़ित ने आरोपी को अलग-अलग तारीख में 13 लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने कहा कि वह थाईलैंड और मैक्सिको होकर यूएसए पहुंचेगा। शिकायतकर्ता आरोपी की ओर से दिए टिकट पर 25 अगस्त को बैंकॉक पहुंच गया था। वहां एक सप्ताह तक मैक्सिको की टिकट का इंतजार किया। जब शिकायतकर्ता के पैसे खत्म होने लगे और उसने टिकट की मांग की तो आरोपी ने कहा कि वह उसकी टिकट का प्रबंध नहीं कर सकता। उसे भारत वापस आने को कहा। शिकायतकर्ता ने अपने दोस्तों से रुपये जुटा कर घर आने के लिए टिकट का प्रबंध किया। यहां उसने पुलिस को शिकायत दी जिस पर आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन



.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें