फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन व रात के तापमान में 13 डिग्री का अंतर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अगले पांच दिन तापमान में खास परिवर्तन नहीं आने वाला है। दिन व रात के तापमान सामान्य के आसपास रहेंगे। धूप में तेजी आएगी, जबकि सुबह व शाम को हल्की धुंध पड़ सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था, जबकि रात का तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। दिन व रात के तापमान में 13 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया है। यह अंतर आने वाले दिनों में भी जारी रहने वाला है।
विज्ञापन

हालांकि, अभी कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ आने से ही ठंड बढ़ने के आसार रहते हैं। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रहने के आसार बताए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर से तापमान में गिरावट आना शुरू हो जाएगी। दिसंबर से फरवरी महीने के ताजा पूर्वानुमान में बताया गया है कि पूरे उत्तर भारत में तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे रहने के आसार हैं। इसका मतलब है कि अगले महीने अच्छी खासी ठंड पड़ सकती है, लेकिन इसका सटीक अनुमान पांच से छह दिन पहले ही मिल सकता है। इसके लिए स्थानीय स्तर से पूर्वानुमान जारी किए जाते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को धूप हल्की थी। सोमवार को धूप में थोड़ी तेजी दिखेगी। आसमान से पूरी तरह से साफ रहने वाला है।
प्रदूषण के स्तर में हुई बढ़ोतरी
बारिश के दो दिन बाद प्रदूषण के स्तर में भी बढ़ोतरी होगी। रविवार रात 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 138 दर्ज किया गया है। दरअसल, हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई है। इससे प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हुई है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों तक वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी जारी रहेगी। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की आवश्यकता है। सेहतमंद लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। संवदेनशील लोगों को ज्यादा परेशानी आ सकती है। बच्चे, बुजुर्ग व सांस के रोग से पीड़ित लोगों को बाहर निकलने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें