फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 13 बटालियन सीआरपीएफ का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआरपीएफ की इंटर बटालियन ग्रुप सेंटर टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 13 बटालियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल्स और डबल्स दोनों वर्गों में जीत हासिल की। यह प्रतियोगिता सेक्टर 43 स्थित 13 बटालियन परिसर में आयोजित की गई, जिसका उद्घाटन कमांडेंट कमल सिसोदिया की उपस्थिति में हुई।
विज्ञापन


इसमें जीसी जालंधर, जीसी पिंजौर 245 बटालियन, 51 बटालियन और मेजबान 13 बटालियन की टुकड़ियों ने भाग लिया। सिंगल्स फाइनल में 13 बटालियन के इंस्पेक्टर राजेश चौहान ने 245 बटालियन के सीटी, जीडी एमडी सैय्यारे को हराकर खिताब अपने नाम किया। डबल्स मुकाबले में भी 13 बटालियन के इंस्पेक्टर प्रताप सिंह और इंस्पेक्टर राजेश चौहान की जोड़ी ने शानदार तालमेल दिखाया। इस जोड़ी ने 245 बटालियन की जोड़ी एमडी सैय्यारे और सौरभ सिंह को पराजित किया। समापन समारोह में कमांडेंट कमल सिसोदिया ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास बल्कि मानसिक मजबूती और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें