फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तृतीय श्रेणी की नौकरी के लिए 12वीं जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में अब लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), ऊर्जा विभाग और राजस्व विभाग में तृतीय श्रेणी पदों पर दसवीं पास अभ्यर्थी नौकरी नहीं लग पाएंगे। इसके लिए 12वीं कक्षा ही शैक्षणिक योग्यता होगी। हरियाणा सरकार के आदेशानुसार तीनों विभागों ने तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के सेवा नियमों में बदलाव कर दिया है। पीडब्ल्यूडी में तृतीय श्रेणी पदों के लिए उम्मीदवार को बारहवीं पास होने के साथ ही दसवीं में एक विषय ड्राइंग या अनुरेखक का कार्य अनुभव जरूरी है। गौर हो कि तृतीय श्रेणी पदों के लिए कामन काडर तैयार कर चुकी प्रदेश सरकार पहले ही ग्रुप सी के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता को दसवीं से बढ़ाकर बारहवीं पास कर चुकी है। उन सभी विभागों को सेवा नियमों में बदलाव करने को कहा गया है, जहां तृतीय श्रेणी पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता दसवीं पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें