होली के मौके पर शहर के अलग अलग हिस्सों में हुड़दंगबाजी पर रोक लगाने के लिए यूटी पुलिस ने कुल 860 पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी। इनमें डीएसपी, इंस्पेक्टर, एसएचओ समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। साथ ही क्राइम ब्रांच, सीआईडी, ऑपरेशन सेल के अलावा अन्य विंग जगह-जगह मुस्तैद रही।
थाना पुलिस बिना हेलमेट ट्रिपलिंग जब्त वाहन अन्य आफेंस खुले में शराब
ईस्ट डिवीजन 177 77 112 14 04
साउथ डिवीजन 129 20 43 46 09
सेंट्रल डिवीजन 165 15 73 101 12
ट्रैफिक पुलिस चालान
बिना हेलमेट 378
ट्रिपलिंग 32
ड्रंकन ड्राइव 130
कंट्रोल रूम कॉल 585
लड़ाई झगड़ा 323
सड़क हादसे 67
उपद्रव 31
अन्य 164
मनीमाजरा में 98 वाहन इंपाउंड, 243 चालान
मनीमाजरा, मौली जागरां और आईटी पार्क थाना पुलिस ने एरिया में कई जगह नाके लगाकर 98 वाहन जब्त किए और 243 चालान किए। पुलिस ने 28 युवाओं को शराब पीकर हुड़दंग मचाने और लड़ाई झगड़ा करने पर गिरफ्तार किया। इनमें मनीमाजरा पुलिस ने 34 वाहन जब्त किए जबकि इसके अलावा 46 बिना हेलमेट के चालान, 8 हुड़दंग मचाने वालों को गिरफ्तार किया।
आईटी पार्क थाना पुलिस ने 39 बिना हेलमेट और 39 अन्य मामलों में चालान किया जबकि 17 वाहन को जब्त किया। तीन को हुड़दंग मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया। इसी तरह मौली जागरां पुलिस ने 25 वाहन जब्त किए, 52 लोगों के चालान किए। जबकि 17 को हुड़दंग मचाने और लड़ाई झगड़ा करने के मामले में गिरफ्तार किया।