फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकॉम ऑपरेशनल रिसर्च के पेपर में 1200 विद्यार्थी फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना महामारी के दो साल बाद ऑफलाइन परीक्षाओं के परिणामस्वरूप बीकॉम तृतीय वर्ष के लगभग 1200 छात्र ऑपरेशनल रिसर्च के पेपर में फेल हो गए हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से शनिवार को बीकॉम तृतीय वर्ष का परिणाम जारी किया गया है। इसके बाद से ही छात्र परेशान हैं। परीक्षा में लगभग आठ हजार के करीब विद्यार्थी अपीयर हुए थे।
विज्ञापन

पेपर में फेल होने के बाद विभिन्न कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के लगभग 400 छात्रों ने रविवार को व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया है। छात्रों का कहना है कि पेपर पूरा ही न्यूमेरिकल पर आधारित था जबकि पेपर पैटर्न के अनुसार लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा थ्योरी होना चाहिए। इस कारण जुलाई में आयोजित ऑपरेशनल रिसर्च का पेपर छात्रों का बेकार हुआ था। पिछले सालों के पेपर से भी इस बार का पेपर मेल नहीं खा रहा था। विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने पेपर के पैटर्न को लेकर और पैटर्न के आधार पर पेपर नहीं देने पर इसमें ग्रेस अंक देने के लिए पीयू के कंट्रोलर एग्जामिनेशन को ई-मेल भी भेजे थे।
हालांकि शिक्षकों का कहना है कि ऑपरेशनल रिसर्च का पेपर प्रैक्टिकल है लेकिन कोरोना महामारी के बाद छात्रों की पढ़ाई में गैप आ गया है। छात्रों ने प्रैक्टिकल हिस्से की अधिक तैयारी नहीं की थी। वहीं, यह पेपर इलेक्टिल है इसकी जगह दूसरा विषय भी छात्र चुन सकते हैं लेकिन स्कोरिंग पेपर होने के कारण अधिकांश छात्र ऑपरेशनल रिसर्च का विषय चुनते हैं।
विज्ञापन

800 कॉपी जांची, लगभग 250 छात्र हुए फेल
डीएवी कॉलेज में ऑपरेशनल रिसर्च का विषय पढ़ाने वाले प्रोफेसर डॉ. सुमित सकलानी ने बताया कि बहुत से छात्रों का पेपर अच्छा भी हुआ है। डीएवी में कई छात्रों के अंक 90 से ऊपर हैं। इस पेपर की मेरे पास लगभग 800 कॉपियां जांच के लिए आई थीं जिसमें लगभग 250 छात्र फेल थे। कॉपी जांच के अनुसार कई छात्रों ने सिर्फ प्रश्न लिखे हुए थे। कई ने न्यूमेरिकल शुरू किया लेकिन उसका हल नहीं निकाला। छात्रों की शीट के अनुसार विद्यार्थी पूरे प्रैक्टिकल पेपर के लिए तैयार नहीं थे। वह प्रैक्टिकल प्रश्न सही से हल नहीं कर पाए। हालांकि प्रैक्टिकल होने के कारण इस पेपर में प्रैक्टिस काफी करनी पड़ती है। ऑनलाइन कक्षाओं के बाद छात्रों में इसमें कमी आई है।
कोट्स :
अभी तक नहीं मिली शिकायत
बीकॉम तीसरे वर्ष का परीक्षा परिणाम पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से परिसर और संबद्ध कॉलेजों का शनिवार शाम को जारी किया गया है। बीकॉम के पेपर में छात्रों के अधिक फेल होने को लेकर अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो जांच की जाएगी। - प्रो. जगत भूषण, परीक्षा नियंत्रक, पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें