अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राजस्व विभाग में चल रही पटवारियों की कमी के चलते हड़ताल पर चल रहे पटवारियों की मांग को देखते हुए खाली पदों को भरने के लिए हरियाणा सरकार ने 1200 पटवारी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत रखने का फैसला लिया है। इस संबंध में निदेशक भू अभिलेख हरियाणा ने प्रदेश के सभी डीसी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि वह अपने जिलों के अनुसार मांग को पोर्टल पर अपलोड कर दें। पिछले डेढ़ माह से प्रदेशभर के राजस्व पटवारी आंदोलनरत हैं। वेतनमान बढ़ोतरी के साथ खाली पदों को भरना भी उनकी मांग में शामिल है। वर्तमान में एक-एक पटवारी के पास दस-दस गांवों का चार्ज है।