फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: बटाला में 12 साल के बच्चे ने की श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी, घटना सीसीटीवी में कैद

Mon, 20 Nov 2023 09:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

श्री हरगोबिंदपुर के डीएसपी राजेश कक्कड़ और थाना रंगड नंगल के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे ले ली है। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह सुखविंदर सिंह के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद बेअदबी की घटना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बटाला के गांव सदारंग में सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे 12 साल के एक बच्चे ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेदअदबी कर दी। जिस बच्चे ने इस घटना को अंजाम दिया है, उसका घर गुरुद्वारा साहिब के पास ही है। घटना की सूचना मिलते ही थाना रंगड नंगल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बेअदबी की घटना गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

विज्ञापन


बच्चे ने पहले गुरुद्वारा साहिब में रखे प्रसाद की बेअदबी की और बाद में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अंग फाड़कर भाग गया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सुरजीत सिंह तुगलवाल गांव सदारंग पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना की जांच शिरोमणि कमेटी भी करेगी। श्री हरगोबिंदपुर के डीएसपी राजेश कक्कड़ और थाना रंगड नंगल के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे ले ली है। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह सुखविंदर सिंह के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें