फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस थाना प्रभारियों समेत 12 का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी पुलिस विभाग ने मंगलवार को बड़ा फेरबदल करते हुए दस थाना प्रभारियों और दो सब इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, काम में कोताही को लेकर इनमें से कुछ थाना प्रभारियों से आला अधिकारी नाखुश थे। इसी के चलते उनका अलग-अलग जगहों तबादला किया गया है। ज्यादातर थाना प्रभारियों को एक से दूसरे थानों का चार्ज सौंपा गया है। मंगलवार को पुलिस मुख्यालय एसपी मनोज कुमार मीणा के आदेशों पर सभी का तबादला किया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार को ट्रैफिक, सेक्टर-36 थाना प्रभारी रणजोध सिंह को सेक्टर-11 थाना, सेक्टर-11 थाना प्रभारी राजीव कुमार को सेक्टर-34 थाने का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह को सेक्टर-36 थाना जबकि सेक्टर-36 थाना प्रभारी परमजीत कौर सेखों को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वहीं, आईटी पार्क प्रभारी लखबीर सिंह को थाना सारंगपुर जबकि सारंगपुर थाना प्रभारी जसवीर सिंह को सेक्टर-26 थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सेक्टर-26 थाना प्रभारी नरिंदर सिंह पटियाल को सेक्टर-31 थाना प्रभारी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर मलकीत सिंह को सेक्टर-19 थाने का प्रभारी जबकि सेक्टर-19 थाना प्रभारी शादी लाल को आईटी पार्क थाने का प्रभार सौंपा गया है।
सब इंस्पेक्टर रवदीप सिंह को औद्योगिक क्षेत्र थाना से हटाकर सेक्टर-24 चौकी इंचार्ज बनाया गया है जबकि आईएसबीटी सेक्टर-43 चौकी इंचार्ज सरिता राय को सेक्टर-36 थाने में तैनात किया गया है। बता दें कि इससे पहले मनीमाजरा की पूर्व थाना प्रभारी जसविंदर कौर के रिश्वतखोरी में फंसने के बाद जुलाई 2020 को पुलिस विभाग ने शहर के छह थाना प्रभारियों समेत 10 इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया था। इसमें एक महिला इंस्पेक्टर समेत चार इंस्पेक्टरों को लंबे अंतराल के बाद थाना प्रभारी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें