फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

देखिए, जिस हादसे ने निगलीं 12 जिंदगियां, तस्वीरें बता देंगी कितना दर्दनाक था

Mon, 05 Nov 2018 01:19 PM IST
अशोक शर्मा, अमर उजाला, गोहाना (सोनीपत)
1 of 8
सोनीपत में सड़क हादसा
देखिए, वो हादसा जिसने छीन ली 12 जिंदगियां, तस्वीरें बता देंगी कि कितना दर्दनाक था एक्सीडेंट। घटनास्थल के हालात देखकर किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे।

2 of 8
सोनीपत में सड़क हादसा
हादसे के बाद सड़क पर किसी का हाथ कटकर पड़ा हुआ था तो किसी की गर्दन ही धड़ से अलग हो गई थी। सड़क पर काफी दूर तक शरीर के अंग व खून ही खून फैला पड़ा था, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ट्राला ने किस तरह स्पीड से क्रूजर में टक्कर मारी होगी।

3 of 8
सोनीपत में सड़क हादसा
क्रूजर व स्विफ्ट के परखच्चे उड़ने के कारण अधिकतर लोग उनके अंदर ही फंस गए। पहले लोगों को खिड़की खोलकर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन लोग ऐसे फंसे थे कि उनको आसानी से नहीं निकाला जा सकता था। काफी देर तक जद्दोजहद होती रही। फिर क्रूजर के पुर्जे काटे गए और उनको तोड़कर हटाया गया। उसके बाद ही शवों को व अन्य घायल लोगों को निकाला जा सका, पर हादसे के बाद का मंजर खौफनाक था।

4 of 8
सोनीपत में सड़क हादसा
पता चला है कि परिवार का पेट पालने के लिए यूपी के शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत जिलों के युवाओं ने अपना घर छोड़कर भिवानी में कपड़े का काम शुरू किया था। सभी एक-दूसरे से रिश्तेदारी या जान-पहचान के कारण जुड़े थे। भिवानी में रहकर सभी कपड़े की फेरी लगाते थे। इनके परिवारों को क्या पता था कि हादसे में 11 युवाओं को जिंदगी खत्म हो जाएगी। जैसे ही हादसे की खबर घर पहुंची, चीख पुकार मच गई।

5 of 8
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कैराना के मोहल्ला गुली छडियान निवासी फरमान ने मोहल्ले के फारूख, शामली के गांव अकबरपुर सुन्हेटी निवासी सरवेज, कैराना के गांव पंजीट निवासी सबनूर, मुजफ्फरनगर के शाहपुर निवासी तहसीम, सादाब और जैद उर्फ काला, शामली निवासी सुहैल, मुजफ्फरनगर के गांव बुढ़ाना निवासी मुबारक, बागपत के कस्बा छपरौली निवासी दानिश व छपरौली के पट्टी चौधराण निवासी कासिम तथा अन्य साथियों के साथ मिलकर भिवानी में कपड़े की फेरी लगाते थे।
विज्ञापन

6 of 8
सोनीपत रोड दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
इन सभी के साथ कैराना के छडियान का रहने वाला नौसाद भी काम करता था। नौसाद को पिछले दिनों बुखार हुआ था। तबीयत खराब होने के चलते वह भिवानी से लौट कर घर आ गया था। शनिवार को उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी जब उसके साथ काम करने वाले साथियों को लगी तो वह भिवानी से कैराना आ गए थे। सभी ने नौसाद की मौत पर उसके घर जाकर मातम मनाया था। रविवार को वहीं से भिवानी के लिए निकले थे और रास्ते में हादसे के शिकार हो गए।

7 of 8
सोनीपत में सड़क हादसा
गौरतलब है कि रोहतक-पानीपत हाईवे पर गांव मुंडलाना के पास हुए भीषण हादसे में ओवर स्पीड ट्राले ने डिवाइडर तोड़कर विपरीत दिशा में जाकर क्रूजर और कार को टक्कर मार दी। हादसे में क्रूजर और कार सवार 12 लोगों की मौत हो गई। नौ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। क्रूजर में 11 युवक सवार थे, जो कैराना यूपी में साथी की मौत पर मातम मनाकर लौट रहे थे। सभी भिवानी में कपड़े की फेरी लगाते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
सोनीपत में सड़क हादसा
मुंडलाना के पास हुए हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है और 9 लोग घायल हो गए हैं। छह घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को बेहतर उपचार दिलाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा ट्राला चालक की लापरवाही से हुआ है।
- नरेंद्र कुमार, एएसपी गोहाना
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें