मोहाली। जिले में लगातार कोरोना मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को लिए गए सैंपल की जांच में 12 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 184 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 12 मरीज संक्रमित पाए गए। वहीं तीन मरीजों ने कोरोना को मात दी। वर्तमान में 86 कोरोना मरीज घरों में उपचाराधीन हैं। इनमें से छह मरीज ग्रामीण क्षेत्रों और 80 मरीज शहरी क्षेत्र से हैं। अब तक 101308 लोगों को कोरोना हो चुका है। वहीं, कोरोना से 1168 लोगों की मौत हो चुकी है।