फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रोमांच के आखिरी दौर में बारिश की गुगली, फिर भी पंजाब किंग्स की बल्ले-बल्ले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम मोहाली में शनिवार को पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। लेकिन दो बार बैड लाइट के चलते मैच रुकने और 16वें ओवर में तेज बारिश होने से दर्शक जीत की तालियां नहीं बजा पाए। डीएलएस पद्धति से पंजाब किंग्स को सात रन से विजयी घोषित कर दिया गया। ट्राइसिटी के साथ पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा, हिमाचल से काफी संख्या में क्रिकेटप्रेमी मुकाबले को देखने के लिए पहुंचे। इस मैच में हीरो रहे अर्शदीप सिंह। उन्होंने अहम मौकों पर तीन विकेट झटककर पंजाब को मैच में बनाए रखा। मैच 3.30 बजे शुरू होना था। पंजाब किंग्स की टीम को स्पोर्ट के लिए दर्शक दोपहर 1 बजे से ही स्टेडियम पहुंचना शुरू हो गए। देखते-देखते पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भर गया। स्टेडियम में 23 हजार से अधिक दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

ऐसे हुआ मैच में व्यवधान
मैच की दूसरी पारी में जब कोलकाता नाइट राइडर्स खेलने वाले थे तो फ्लड्स लाइट्स जलने में दो बार कट लगा। इसके चलते लगभग 20 मिनट देरी से मुकाबला शुरू हुआ। मैच की दूसरी पारी के 14वें ओवर में हल्की बारिश शुरू हो गई। वहीं मैच के 16वें ओवर में तेज बौछार शुरू हो गई। इसके बाद अंपायर की ओर से मैच को रोक दिया गया। पिच को ढकना पड़ा। बारिश तेज होते देख कई दर्शक मैदान छोड़कर निकल गए, लेकिन कई दर्शक किसी कोने में डटे रहे। 7.45 बजे तक जब बारिश नहीं रुकी तो अंपायर की ओर से डीएलएस पद्धति के अनुसार पंजाब किंग्स को 7 रनों से विजय घोषित कर दिया गया।

राजपक्षे ने मचाया बल्ले से कहर
पंजाब किंग्स की ओर से बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने मैदान के चारों और चौके और छक्के लगाए। उन्होंने मात्र 30
गेंदों पर 50 रन जड़ दिए। इनमें दो छक्के और पांच चौके शामिल रहे। वहीं, आईपीएल में सबसे महंगे 16 करोड़ में बिके सैम कुरेन ने दो गगनचुंबी जड़कर दर्शकों को खूब तालियां बटोरीं। वहीं कप्तान शिखर धवन ने भी शानदार 40 रन बनाए।
विज्ञापन



अर्शदीप ने किया पलटा मैच का रुख, महत्वपूर्ण तीन विकेट चटकाए
लोकल ब्वॉय अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ही ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स के दो बेहतरीन खिलाड़ियों को चलता किया। पहले ओवर की पहली ही गेंद पर अर्शदीप ने बल्लेबाज मनदीप को दो के स्कोर और आखिरी गेंद पर अनुकुल रॉय को 4 के स्कोर पर चलता किया। मैच के 16वें ओवर में जब मैच फिसलता हुआ दिखाई दे रहा था। कप्तान ने एक बार फिर से गेंद से अर्शदीप सिंह को थमाई। इसके तुरंत बाद अर्शदीप ने खतरनाक दिख रहे वेंकटेश अय्यर को आउट कर मैच में तीसरा विकेट अपने नाम किया। बेटे की गेंदबाजी को देखने और पंजाब किंग्स की पूरी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए अर्शदीप के के पिता दर्शन सिंह, मां बलजीत कौर और कोच जसवंत भी स्टेडियम में मौजूद रहे।

सिद्धू मूसेवाला के गानों पर थिरके दर्शक
स्टेडियम के अंदर हर चौके और छक्कों पर चेयर गर्ल्स घूम मचाकर दर्शकों को मनोरंजन कर रही थी। वहीं मैच के दौरान जब सिद्धू मूसेवाला का गाना मुसीबत ता मरदा ते आंदी रहंदी हैं... बजने लगा तो दर्शक इस पर डांस करते नहर आए।

प्रीति जिंटा ने बांटी जर्सी
मैच से एक दिन पहले पीसीए स्टेडियम में हवन करवाने के बाद पंजाब किंग्स की सह मालकिन प्रीति जिंटा शनिवार को अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम पहुंचीं। यहां पर उन्होंने विभिन्न स्टैंडों पर बैठे दर्शकों को अपनी टीम की जर्सी को बांटा। इस दौरान प्रीति के हाथों जर्सी पाने का दर्शकों में काफी क्रेज दिखाई दिया।
मोहाली में पहले इंपेक्ट प्लेयर बने जीत का कारण
इस मैच में पंजाब की तरफ ये ऋषि धवन और कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वेकटेश अय्यर इंपेक्ट खिलाड़ी रहे। ऋषि धवन भानुका राजपक्षे की जगह इसका फायदा पंजाब टीम को मिला। जहां भानुका राजपक्षे ने अर्धशतक जमाया। वहीं उनकी जगह ऋषि धवन ने गेंदबाजी की। वहीं, केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती की जगह उतरे वेकटेंश अय्यर ने 40 रन बनाए और वरुण चक्रवर्ती की जगह पर मैदान पर खेलने उतरे।

छात्राओं ने विशेष ड्रैस में उठाया लुत्फ

क्रिकेट प्रशंसकों के साथ खरड़ के कन्या छात्रावास की 96 छात्राओं ने मैच का लुत्फ उठाया। उन्होंने पंजाब किंग्स टीम की स्पोर्ट में लाल ड्रैस पहनी हुई थी और हाथों में पंजाब किंग्स का झंडे लिए हुए थे। टीम के खिलाड़ियों की ओर से हर चौके-छक्के पर छात्राओं ने जमकर भंगड़ा डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें