फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: समस्याओं के समाधान के लिए 118 विद्यार्थियों ने दिए स्टार्टअप विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। देश के शहरों को प्रदूषण मुक्त बनाना हो या मानसिक स्वास्थ्य पर काम करना हो, युवा हर समस्या का रचनात्मक समाधान निकाल रहे हैं। सेक्टर-32 स्थित जीजीएसडी कॉलेज में शुक्रवार को तीन दिवसीय यंग फाउंडर्स समिट 2023 का शुभारंभ हुआ। इस दौरान देश-विदेश के 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों ने विभिन्न समस्याओं पर 118 स्टार्टअप विचार दिए। समिट में लुधियाना, धर्मशाला, अमृतसर, दिल्ली आदि शहरों समेत ऑस्ट्रेलिया, रूस और फिनलैंड के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया है। विद्यार्थियों के आइडिया को उसकी रचनात्मकता, बाजार में दायरा और यूनिक सेलिंग प्वाइंट के आधार पर ज्यूरी सदस्य निकिता खुराना और सत्येंद्र सिंह चौधरी ने आकलन कर टॉप 25 टीमों को चुना। टॉप 12 टीमों को विद्यार्थियों ने वोट देकर चुना।
विज्ञापन


कम लागत में लिक्विड ट्री करेगा हवा को शुद्ध

सेंट कबीर स्कूल की अनुष्का ने पर्यावरण में प्रदूषण की मात्रा को देखते हुए लिक्विड ट्री के बारे में बताया जो कार्बन डाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदलने में सक्षम है और जिसे कम जगह और लागत में जल्दी लगाया जा सकता है। अनुष्का ने बताया कि 600 लीटर पानी के टैंक में माइक्रो एलगे और अन्य घटकों को मिलाकर एक लिक्विड ट्री 10 साल के दो पेड़ के जितनी हवा को शुद्ध कर सकता है।

रोशनी और ध्वनि आवृत्ति से विद्यार्थी कर रहे तनाव दूर
वर्तमान समय में युवाओं के तनाव को दूर करने के लिए विद्यार्थियों ने विभिन्न तरह के लैंप की रोशनी और ध्वनि आवृत्ति के कस्टमाइज्ड प्लान के बारे में बताया। ऊर्जा टीम से शरनया ने कहा कि वह अपनी एप्लीकेशन के जरिए पहले मुफ्त काउंसलिंग देंगे और उनकी स्थिति के अनुसार कस्टमाइज्ड लैंप और ध्वनि आवृत्ति देंगे जिससे युवाओं को तनाव दूर करने में मदद मिल सके।
विज्ञापन

टॉप 12 चयनित हुईं टीम

1. कनिशा अरोड़ा
2. मेहर और अचिंत्य
3. सरगुन और ब्रिंदा
4. अनुष्का शर्मा
5. संकर्षण शर्मा
6. उत्कर्ष सिंह और ईशान गुप्ता
7. पुरंजय और रोहित
8. कटरीना और मारिया
9. हुनर और हरमन
10. अश्वीन कौर
11. समर
12. विदुषी और शरण्या

स्कूली बच्चों के लिए उद्यमिता सीखने के अवसर कराए उपलब्ध
जब मैं स्कूल में थी तब आइडिया बहुत आते थे पर उन पर अमल करने के तरीकों के बारे में नहीं पता था। यंग फाउंडर्स समिट के जरिए हम शुरु से ही विद्यार्थियों के उद्यमशीलता कौशल का विकास कर रहे हैं। - नव्या, यंग फाउंडर्स समिट संस्थापक

सभी से मिलकर नई चीजें जानने को मिलीं
मेरा आइडिया टॉप 12 के लिए चयनित नहीं हो पाया पर बाकियों के साथ मिलकर काम करने में मजा आ रहा है। बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने से यहां पर स्टार्टअप के बारे में नई चीजों के बारे में जानने को मिल रहा है। -वरदा, इंटरनेशनल सहज पब्लिक स्कूल, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें