चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने शुक्रवार को नई सीरीज सीएच01-सीक्यू के फैंसी नंबरों की ई-नीलामी की। इसमें 0001 नंबर के लिए सबसे बड़ी बोली लगी। इसे शहर के अमृतपाल सिंह ने 21.22 लाख रुपये में खरीदा है। इसके बाद 11 लाख रुपये में 0009 नंबर की बोली लगी है।इस नीलामी में विभाग कुल 462 फैंसी नंबरों को बेचने में सफल रहा है, जिससे विभाग को 2.57 करोड़ का राजस्व मिला है। इस नीलामी में पुरानी सीरीज के नंबरों को भी रखा गया था, जिसमें सीएच01सीपी, सीएच01-सीएन, सीएच01-सीएम, सीएच01-सीएल, सीएच01-सीके, सीएच01-सीजे, सीएच01-सीजी, सीएच01-सीएफ, सीएच01-सीई, सीएच01-सीडी, सीएच01-सीसी, सीएच01-सीबी, सीएच01-सीए, सीएच01-बीजेड, सीएच01-बीवाई, सीएच01-बीएक्स, सीएच01 बीडब्ल्यू, सीएच01-बीवी, सीएच01-बीटी, सीएच01-बीएस और सीएच01-ए सीरीज के नंबर भी शामिल किए गए थे, जिनमें से भी विभाग कुछ नंबरों की नीलामी करने में सफल रहा है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फैंसी नंबरों की नई सीरीज के लिए उन्हें अच्छा रिस्पांस मिला है और अब जो नंबर रह गए हैं, उन्हें वह दोबारा नीलामी में रखेंगे।
पिछली बार सबसे अधिक 25.43 लाख में बिका था 0008 नंबर
पिछली बार सीएच01-सीपी सीरीज के नंबरों की नीलामी में भी विभाग को अच्छा रिस्पांस मिला था, जिससे विभाग को 2.68 करोड़ राजस्व मिला था। इसमें सबसे अधिक 0008 नंबर 25.43 लाख रुपये में नीलाम हुआ था, जबकि 0005 नंबर 25.05 लाख में नीलाम हुआ था। बता दें कि इस नीलामी में वही लोग हिस्सा ले पाते हैं, जिन्होंने चंडीगढ़ के पते पर वाहन खरीदा हो।
इस कीमत पर बिके नंबर
नंबर कीमत
सीएच01-बीक्यू 0001 2,12,2000
सीएच01-बीक्यू 0009 11,10,000
सीएच01-बीक्यू 0008 9,01,000
सीएच01-बीक्यू 0007 8,56,000
सीएच01-बीक्यू 9999 8,33,000
सीएच01-बीक्यू 0002 7,52,000
सीएच01-बीक्यू 0005 7,19,000
सीएच01-बीक्यू 0003 7,03,000
सीएच01-बीक्यू 0004 6,00,000
सीएच01-बीक्यू 0006 4,67,000