फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: निराश्रित और विधवाओं की मदद के लिए 1170 करोड़ का प्रावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब में निराश्रित और विधवाओं की मदद के लिए इस वित्त वर्ष में 1170 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। अगस्त तक 6.66 लाख लाभार्थियों को 593.14 करोड़ रुपये की राशि जारी भी की जा चुकी है।
विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मान सरकार का उद्देश्य केवल वित्तीय सहायता देना ही नहीं बल्कि महिलाओं को आत्मविश्वासी और स्वावलंबी बनाना भी है। सरकार का यह प्रयास केवल राशि वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन महिलाओं को नई उम्मीद और हिम्मत देने का भी माध्यम है, जो जीवन की चुनौतियों का सामना कर आगे बढ़ रही हैं। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी महिला अपने परिवार के लिए सहारा बनती है और अपने बच्चों के भविष्य को संवार सकती है। ऐसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने से वे परिवार और समाज में अधिक सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका निभा सकती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें