फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 117 नए विद्यार्थियों ने किया 11वीं दाखिले के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 11वीं में दाखिले के लिए दूसरी काउंसलिंग के तहत 117 नए बच्चों ने आवेदन किया है। यह एनआईओएस पासआउट हैं। अब कुल 4318 विद्यार्थी दाखिले की कतार में हैं। इसमें 2063 वह विद्यार्थी हैं जिन्हें पहली काउंसलिंग में सीट नहीं मिल पाई है। वहीं, 2188 विद्यार्थियों ने अपने फॉर्म में स्कूल बदलने के लिए आवेदन किया है। दूसरी काउंसलिंग के तहत विद्यार्थी चार अगस्त तक अपने फॉर्म में स्कूल और संकाय बदल सकते हैं। 10 अगस्त 2023 को शिक्षा विभाग बच्चाें को स्कूल और संकाय आवंटित करेगा। बता दें कि दूसरी काउंसलिंग में एनआईओएस से पास हुए बच्चों को शुरु से आवेदन करने की छूट दी गई है। पहली काउंसलिंग के समय एनआईओएस के परिणाम घोषित न होने के कारण यह विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें