फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिनभर छाए रहे बादल, रुक-रुक कर होती रही बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और दिन में कई बार रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई। दोपहर बाद काफी उमस बनी रही। इसकी वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा। सोमवार को भी तापमान के सामान्य से ज्यादा रहने का पूर्वानुमान है। दिन के समय धूप निकलेगी। रुक-रुक कर हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। बता दें कि एक जून से लेकर रविवार शाम 5:30 बजे तक कुल 826.6 एमएम बारिश हुई है। यह इस सीजन में सामान्य से 99 फीसदी ज्यादा बारिश है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें