फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 114 अधिकारी-कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा। निगम आयुक्त अमित कुमार की ओर से जारी कार्यालय आदेश में कुल 114 नाम शामिल हैं। सभी को 15 अगस्त के समारोह में प्रशंसा/सम्मान प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सम्मानित होने वालों में स्टेनो टाइपिस्ट, डीईओ, क्लर्क, ड्राइवर, फायरमैन, जूनियर इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन, माली और बेलदार समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं। पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन की ओर से सुरक्षा गार्ड सुखविंदर सिंह का नाम भी सूची में है। सामाजिक कार्यकर्ताओं और एनजीओ से जुड़े लोगों में 80 वर्षीय मदन लाल गुलाटी प्रमुख हैं। आदेश के अनुसार उन्होंने सेक्टर-8 के सार्वजनिक पार्क के रखरखाव और शहर के श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण समेत सामाजिक कार्यों में योगदान दिया है। रविंदर नाथ, दीपक गिर, दिलजीत सिंह ठुकराल और राज मल्होत्रा समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी चुना गया है।

पीजीआई के डॉक्टर भी सम्मानित होंगे

सूची में पीजीआईएमईआर के प्रो. जेएस ठाकुर, डॉ. विष्णु जिंदा, डॉ. स्वप्नेश कुमार साहू, डॉ. मनप्रीत सिंह, डॉ. नीलम दहिया, डॉ. सुजाता, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. अखिलेश शर्मा, डॉ. संदीप पटेल, डॉ. रमा वालिया, डॉ. सुखपाल कौर और डॉ. कृष्ण कुमार सहित अन्य डॉक्टर व शिक्षाविद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें