फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंचकूला के युवक की हत्या के मामले में दो नाबालिग समेत 11 युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी में नशे को लेकर हुई मारपीट में पंचकूला के युवक की हत्या के बाद पुलिस ने 11 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो नाबालिग हैं। रविवार शाम को पंचकूला निवासी राहुल राय अपने तीन अन्य साथियों के साथ ट्रक यूनियन में आया था। आरोप है कि वह गांजा की सप्लाई करने आया था। इस पर दूसरे गुट के युवकों ने लेनदेन को लेकर मारपीट की। इससे राहुल राय की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य घायल युवक पंचकूला और पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन हैं। एसपी इल्मा अफरोज घायलों का हालचाल पूछने के लिए पीजीआई गईं और उनके परिजनों से मिलीं।
विज्ञापन


ये आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार युवकों में हरियाणा के नवांनगर का करण, कालका तहसील का खड़कुंआ निवासी चेतन, कैथल के शिलसिस्मर निवासी शांतुनस, जिला देवरिया के गांव महाराजपुर निवासी रामकरण, बद्दी के स्वराजमाजरा निवासी निति कश्यप, समस्तीपुर जिले के मोदी गांव का सोनू कुमार, बिहार के कटिहार जिले के प्रेमनगर निवासी छोटू, मध्य प्रदेश के जिला पन्ना के भवानीपुर का बबलू अहिरवार, बिहार के समस्तीपुर जिले के सुल्तानपुर गांव का प्रवीण व दो नाबालिग युवक शामिल हैं। इन सभी का मेडिकल कराने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें