फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा पॉलिसी रिन्यू करवाने के नाम पर 11 लोगों को लगाया 2 लाख का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीमा पॉलिसी रिन्यू करवाने के नाम पर औद्योगिक क्षेत्र की मॉडर्न ऑटोमोबाइल्स कंपनी की इंश्योरेंस एग्जीक्यूटिव किरण चौधरी ने 11 लोगों को लगभग 2 लाख रुपये का चूना लगा दिया। जब लोगों ने कंपनी से अपनी रसीदें व पॉलिसी मांगीं, तब मामले का खुलासा हुआ। इसी कंपनी के मैनेजर जेएल सचदेवा की शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने जीरकपुर स्थित शिवा एनक्लेव निवासी किरण चौधरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 408, 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जेएल सचदेवा ने बताया कि कंपनी में किरण चौधरी बतौर बीमा एग्जीक्यूटिव के पद पर तैनात थीं। उसने कई लोगों से बीमा रिन्यू करवाने के लिए रुपये तो ले लिए लेकिन उसने आगे कंपनी में जमा ही नहीं करवाए। इसके अलावा उपभोक्ताओं को उनके रुपयों की रसीद भी नहीं दी। जब कई उपभोक्ता उनके पास पॉलिसी लेने आए तो मामले का पता चला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
इन लोगों से हुई ठगी
अभी तक जांच में सामने आया है कि किरण चौधरी ने बीमा पॉलिसी रिन्यू करवाने के लिए लगभग 11 लोगों से करीब 2 लाख रुपये की ठगी की है। इनमें मक्खनमाजरा निवासी नवजोत से 16,880, बलटाना के रविन्द्रा एनक्लेव निवासी महिपाल से 18,830, पिपलीवाला टाउन मनीमाजरा निवासी सतबीर से 14,721, सेक्टर-30-बी निवासी संजीव कुमार से 15,500, सेक्टर-27-सी निवासी बलबीर सिंह से 11,355, सेक्टर-21-बी निवासी रंजना वोहरा से 11,060, मार्डन हाउसिंग कांप्लेक्स मनीमाजरा निवासी लखविन्द्र सिंह से 12,670, सुभाष नगर मनीमाजरा निवासी हरीश कुमार से 18,884, सेक्टर-35 ए निवासी परम सिंह से 19,616, रूपनगर के गांव बरवा निवासी सुखविन्द्र सिंह से 18,854 व न्यू पुलिस लाइन सेक्टर-26 निवासी कुलवंत सिंह से 18,299 रुपये लिए थे, लेकिन किरण ने न तो कोई रसीद दी और न ही कंपनी में रुपये जमा करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें