फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलोया गांव में 11 फुट का रावण जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोविड के कारण इस बार रावण का कद काफी घट गया। पहले मलोया गांव में 35 फुट का रावण का पुतला जलता था। इस बार दशहरे के दौरान पहले जैसी रौनक नहीं रही। दशहरा ग्राउंड के आसपास दुकानें भी नहीं सजीं। आयोजकों ने पहले ही दुकानदारों को बता दिया था कि इस बार आयोजन बहुत ही सीमित होगा।
विज्ञापन

मलोया गांव में दशहरा के अवसर पर 11 फुट का रावण और आठ फुट का मेघनाद का पुतला जलाया गया। यह आयोजन दशहरा कमेटी और यूथ वेलफेयर क्लब मलोया ने किया। खास बात यह रही कि इस वर्ष गांव के लोगों ने ही पुतले तैयार किए। पुतला दहन करने से पहले भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की आकर्षक झांकी निकाली गई। यह झांकी गांव के विभिन्न भागों से होती हुई दशहरा ग्राउंड में पहुंचकर संपन्न हुई। खुली जीप में राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकी गांव के नगर खेड़ा में निकाली गई। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे वानरी सेना में शामिल रहे। वहीं कुछ बच्चे राक्षस के वेश में भी थे।
इस मौके पर गांव के लोगों में रामलाल, विजय राणा, रजिंदर वर्मा, राम कुमार राणा, राजेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रजिंदर वर्मा ने बताया कि दो दिन पहले हमें दशहरा मनाने की प्रशासन से अनुमति मिली। इसलिए गांव के लोगों ने मिलकर रावण और मेघनाद का पुतला बनाया। उन्होंने यह भी बताया कि नारायण सिंह ने राम, राजवीर शर्मा ने लक्ष्मण और दीपांशु कौशल सीता की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें