एक हादसा हुआ और 10वीं के छात्र की जान चली गई, तो इस सदमे में प्रिंसिपल ने भी दम तोड़ दिया। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला पंजाब के कपूरथला का है। गांव तलवंडी महिमा के एक प्राइवेट स्कूल की बस जग्गू शाह के डेरे के पास घर की दीवार के किनारे से टकरा गई। इससे 10वीं कक्षा के विद्यार्थी की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार उक्त गली काफी तंग थी और विद्यार्थी बस के दरवाजे पर खड़ा। उसका मुंह बाहर निकला हुआ था। खस्ताहाल सड़क होने के कारण छात्र का सिर दीवार के किनारे से टकरा गया और उसकी मौत हो गई। बस ड्राइवर विद्यार्थी को सिविल अस्पताल में छोड़कर मौके से फरार हो गया।