फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड पर लगेंगे 10 हजार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम अगले सप्ताह वन महोत्सव-2026 के तहत डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड में मेगा पौधारोपण अभियान चलाएगा। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के करीब 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। अभियान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने मुख्य वन संरक्षक सौरभ कुमार, विशेष आयुक्त प्रदीप कुमार तथा अन्य अधिकारियों के साथ डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पौधारोपण स्थल, पौधों की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था और अन्य तैयारियों की समीक्षा की। आयुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और सिंचाई भी सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिक से अधिक पौधे जीवित रह सकें और क्षेत्र में हरित विकास को बढ़ावा मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें