फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: अबुधाबी में पंजाब के 100 युवक फंसे, विदेश मंत्री जयशंकर और CM मान से मांगी मदद

Wed, 26 Oct 2022 12:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

दिलबाग सिंह ने बताया कि अधिकांश युवकों ने भारत लौटने का ऑनलाइन आवेदन किया है लेकिन पासपोर्ट उनके पास नहीं है। युवकों के अभिभावक एयर टिकट का भुगतान करने को तैयार हैं लेकिन कंपनी पासपोर्ट नहीं लौटा रही। 
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजगार के सिलसिले में अबूधाबी की एक निजी कंपनी में काम करने गए करीब 100 पंजाबी युवक वहां फंस गए हैं। उन्हें काम से तो हटा दिया गया है लेकिन पासपोर्ट वापस नहीं दिए जा रहे हैं। इस कारण वह वतन नहीं लौट पा रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता दिलबाग सिंह ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर युवकों की मदद करने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


बैनापुर गांव के निवासी दिलबाग ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को लिखे पत्र में कहा गया है कि स्क्वायर जनरल कांट्रेक्टिंग कंपनी अबू धाबी ने युवकों को नौकरी से निकाल दिया है। युवकों के पासपोर्ट कंपनी ने जब्त कर रखे हैं। पासपोर्ट न मिलने से युवक परेशान हैं और वह पंजाब लौटने में असमर्थ हैं। 

विदेश मंत्री से अबू धाबी में भारतीय दूतावास को निर्देश देकर मामला संयुक्त अरब अमीरात अधिकारियों के समक्ष रखने का अनुरोध किया गया है। दिलबाग सिंह ने बताया कि अधिकांश युवकों ने भारत लौटने का ऑनलाइन आवेदन किया है लेकिन पासपोर्ट उनके पास नहीं है। युवकों के अभिभावक एयर टिकट का भुगतान करने को तैयार हैं लेकिन कंपनी पासपोर्ट नहीं लौटा रही। 
विज्ञापन


सिंह ने केंद्र से मामले में हस्तक्षेप करने और वहां ‘हेल्प डेस्क‘ खोलने की मांग की है। सिंह ने पत्र की प्रति पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से भी इस मामले में मदद की अपील की है। दिलबाग ने बताया कि उन्हें पंजाबी युवकों के परिजनों ने संपर्क कर पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है। इसके बाद उन्होंने केंद्र व पंजाब सरकार के संज्ञान में मामला ला दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें