चंडीगढ़। थैलेसीमिक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सेक्टर-43 में पीजीआई के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में 100 लोगों ने रक्तदान किया। इसका उद्देश्य थैलेसीमिया मरीजों और अन्य जरूरतमंद रोगियों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय टंडन मुख्य अतिथि रहे। पीजीआई के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. आरआर शर्मा सहित कई चिकित्सक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।