फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत में कश्मीरी छात्र, मोहाली से 100 और मुलाना से 40 घाटी के लिए रवाना, नहीं थम रहा पलायन

Tue, 19 Feb 2019 09:16 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/मुलाना (अंबाला)
विज्ञापन
कश्मीरी छात्र
विज्ञापन

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरी युवकों को निशाना बनाया जाने लगा था। तीन दिन से काफी संख्या में कश्मीरी युवा मोहाली में जुटना शुरू हो गए थे। वहीं, उक्त कश्मीरी विद्यार्थी अब सुरक्षित घर लौटना शुरू हो गए हैं। उन्हें घर पहुंचाने में समाज सेवी संस्था खालसा एड आगे आई है। सोमवार को छह गाड़ियां कर संस्था ने सौ विद्यार्थियों को घाटी के लिए रवाना किया। 

विज्ञापन


इससे पहले मोहाली की डीसी गुरप्रीत कौर सपरा व पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने शेल्टर होम में पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ मीटिंग की और उन्हें हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष ख्वाजा इतरत ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने प्रशासन, गुरुद्वारे की मैनेजमेंट कमेटी और खालसा एड का धन्यवाद किया।

पुलवामा में हुए हमले के तुरंत बाद उत्तराखंड, हरियाणा समेत कई राज्यों में कश्मीरी विद्यार्थियों और काम करने वाले लोगों को निशाना बनाया जाने लगा था। मारपीट के मामले भी सामने आए थे। इसके बाद वहां की पुलिस के अलावा जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (जेकेएसओ) भी सक्रिय हो गई थी। जेकेएसओ की एक टीम मोहाली पहुंची। 

विज्ञापन

साथ ही यहां कश्मीरी विद्यार्थियों का माहौल बढ़िया होने के चलते उन्होंने टीटीआई सिटी में चार कमरों में शेल्टर होम बनाया था। इसमें तीन दिन से करीब सौ कश्मीरी विद्यार्थी पहुंच गए थे जबकि सोमवार सुबह सौ और विद्यार्थी देहरादून व अन्य राज्यों से यहां पहुंचे। इसी दौरान गुरुद्वारों की मैनेजमेंट कमेटी भी आगे आई थी। साथ ही विद्यार्थियों को रहने के लिए छत और खाने का इंतजाम करने के लिए पहल कदमी की थी।

सौ विद्यार्थी अभी भी शेल्टर होम में
जेकेएसओ के अध्यक्ष ख्वाजा इतरत ने कहा कि सोमवार रात को शेल्टर होम में सौ युवा रह गए हैं जबकि 200 युवा मंगलवार सुबह तक पहुंच जाएंगे। इसके बाद जल्द ही सभी को कश्मीर भेज दिया जाएगा।

पुलिस पूरी तरह से अलर्ट
जिले में आठ से दस प्राइवेट कालेजों में सैकड़ों कश्मीरी विद्यार्थी पढ़ते हैं। कश्मीरी विद्यार्थियों को लेकर शुरू से ही सरकार काफी गंभीर है। सीएम पहले ही इस दिशा में आदेश दे चुके हैं। दूसरी तरफ पुलिस द्वारा सभी संस्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सिविल ड्रेस में सभी जगह पुलिस कर्मी तैनात हैं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले के बाद मुलाना छोड़ने की धमकी देने से दशहत में आए करीब 40 कश्मीरी छात्र सोमवार एमएमयू कैंपस से छुट्टी लेकर चले गए, हालांकि पुलिस का दावा है कि कैंपस में कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त है। तमाम आश्वासनों के बावजूद माहौल तनावपूर्ण होने से कश्मीरी छात्र सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। 

महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में करीब 200 कश्मीरी छात्र पढ़ते हैं। सोमवार को भी दिनभर यूनिवर्सिटी कैंपस में कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस की तैनाती रही और कश्मीरी छात्रों का भरोसा जीतने की भी कोशिश हुई। इसके बावजूद छुट्टी का आवेदन कर करीब 40 छात्र चले गए हैं। बताया जाता है कि प्रशासन और छात्रों की मैराथन बैठक के बाद भी कश्मीरी छात्र सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

आतंकी हमले के चलते दो दिन पहले मुलाना क्षेत्र में मुनादी करवाकर कश्मीरी छात्रों को 24 घंटों में क्षेत्र छोड़कर जाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद से मुलाना में रह रहे कश्मीरी छात्रों में दहशत का माहौल रहा। इसी दौरान कश्मीरी छात्रों से मारपीट के दो वीडियो भी वायरल किए गए, जिसके बाद मामला और बिगड़ गया। हालांकि रविवार को डीसी शरणदीप कौर बराड़ व एसपी आस्था मोदी ने कश्मीरी छात्रों के साथ बैठक कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया था, जिसके बाद कश्मीरी छात्रों ने यहां न जाने का फैसला लिया था। 

40 छात्रों ने छुट्टी के लिए किया है आवेदन 
करीब 40 छात्रों ने एमएमयू कैंपस में छुट्टी के लिए आवेदन किया है। यदि वह यहां से जाना चाहते हैं तो यह उनकी मर्जी है। फिलहाल 40 विद्यार्थियों के यहां से जाने की जानकारी मिली है। - सुधीर तनेजा, डीएसपी बराड़ा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें