पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन प्रांगण में तिरंगा झंडा फहराया गया। इस दौरान 100 फीट ऊंचा और 40 फीट चौड़ा तिरंगा फहराकर जय हिंद के नारे लगाए गए। यह ध्वजारोहण नॉर्दर्न रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन की ओर से जारी निर्देशों के तहत किया गया। इस दौरान स्टेशन डायरेक्टर अभिनग सिंगला, स्टेशन सुपरिंटेंडेंट एस. सलारिया मुख्यातिथि रहे। 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए सफाई कर्मियों ने ध्वजारोहण की प्रक्रिया पूरी की। फिरोजपुर मंडल की ओर से सभी रेलवे स्टेशन पर तिरंगा फहराने के आदेश जारी किए गए थे।